सहरसा, जून 4 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव वार्ड-02 में पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 28 मई की रात नितिश कुमार उर्फ हर्ष कुमार पर 10 लोगों के समूह ने फरसे और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता फुलो देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग घर पर आ कर मारपीट करने लगा और बीच- बचाव करने पहुंचे हर्ष के सिर पर फरसे से वार कर दिया। हमले में हर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार ने आरोपियों पर सोने की बाली, चेन और नकदी समेत 2.67 लाख रुपये की संपत्ति लूटने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- पानी विवाद में मारपीट, जख्मी पीड़ित परिवार का कहना है कि 30 मई को आवेदन देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इस संबंध् में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंद...