गोपालगंज, फरवरी 2 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार लोहार टोली गांव में नाली का पानी बहाने के विवाद में मारपीट और लूटपाट मामले में सोमवार को दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी की सुबह गांव निवासी बच्चन महतो की जमीन में नाली का पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी सुदिष्ट महतो, जगदीश महतो, सतन महतो, सुनीता देवी एवं मीना देवी ने मिलकर बच्चन महतो पर फरसा से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान उनकी बहू के साथ बदसलूकी की गई तथा उसके गले से सोने की चेन और तीन हजार रुपए नकद छीन लिए गए। घायल बच्चन महतो का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में इलाज कराया गया। बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर क...