नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के साथ कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन पानी बचाने के लिए सरकारों और संगठन को मिलकर काम करने का आह्वान किया। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस विषय को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे समग्रता के साथ आगे बढ़ाएं। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण के लिए भाजपा सरकारें व संगठन मिलकर करें काम- नवीनकार्यशाला का विवरण पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के साथ 'जल मंथन' राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा की। इस मंथन में राज्यों के 25 मंत्री शामिल हुए। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी कार्यशाला में मौजूद रहे...