संभल, मार्च 30 -- नारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को ब्रजनगर स्थित भोलेनाथ भवन में आयोजित की गई। जिसमें समिति के आगामी कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के विषय में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि बीते कुछ समय से समिति द्वारा गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। प्रबंधक हरीश कठेरिया ने बताया कि अगले महीने से समिति की पत्रिका कविशा का प्रकाशन करने की योजना है। जिसमें चन्दौसी और आसपास के क्षेत्रों के नामचीन और विभिन्न क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता स्थगित हुई है। अगली कला प्रतियोगिता की तैयारी भली प्रकार होनी चाहिए। विपिन बालाजी ने कहा कि समिति का ध्यान स्वच्छ जल बचत के लिए केंद्रित होना बहुत जरूरी है। इस दौरान केजी ग...