गया, मार्च 30 -- फोटो ,- ग्रामीणों के बीच पानी बचाने का जागरूक करने लिए बाटी गई किट्स के बाद प्रखंड में किट्स के साथ खड़ी सखियों मानपुर। अंचल सह प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को ग्रामीणों के बीच पानी बचाने के लिए जागरूक करने को लेकर वाटर एड इंडिया संस्था द्वारा ज्ञानी सखियों के बीच किट्स बाटे गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि थैले में छाता, पानी की बोतल व एप्रेन हैं। पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ज्ञानी सखियों में पूनम प्रियदर्शिनी, सुमन, गुड़िया, संजय कुमार व पप्पू पासवान किट्स वितरण समारोह में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...