रुडकी, मार्च 8 -- ब्रह्माकुमारीज के रुड़की सेवा केंद्र पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता ने की। समारोह में बैंगलोर कर्नाटक की सावित्रीबाई फुले साहित्यिक संस्था अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. सुनीता सैनी गुड्डी ने 'मैं तो पानी-पूरी खाऊंगी री मां' गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर किये जा रहे नारी सशक्तीकरण व विश्व शांति प्रयासों की सराहना की। आईआईटी रुड़की की डीन रही डॉ.. रमा भार्गव ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज मे नारी को अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है, जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने भेदभाव रहित समाज की स्थापना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.