गोरखपुर, मई 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा के खजुहा चौराहे पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुंडेरा बाजार निवासी मनीष कुमार मद्देशिया ने तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को वह सोनबरसा बाजार से घर लौट रहे थे। गर्मी के चलते वह खजुहा चौराहे पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर पानी पीने के लिए रुक गए। आरोप है कि इसी दौरान दुकान मालिक विद्यासागर ने उन्हें पानी पीने से मना कर दिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर विद्यासागर,उसका बेटा आर्यन यादव और सुंदर यादव ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। पीड़ित का आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे जब वह रास्ते से गुजर रहा था तो विद्यासागर ने फिर रोककर उसे धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस द...