भभुआ, जनवरी 24 -- चैनपुर। बदमाशों ने ऑटो को रिजर्व कर ले गए और पानी पीने का बहाना बना एक दुकान में चालक को लेकर गए, फिर उसके ऑटो को लेकर फरार हो गए। यह घटना हाटा शहर से थोड़ी दूरी पर शनिवार को दिन में हुई। इस बात की शिकायत पीड़ित चालक ने चैनपुर थाने में दी है। ऑटो चालक चैनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव का रहने वाला है। शनिवार को करीब 3:30 बजे हाटा शहर के ऑटो स्टैंड में गाड़ी को खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो लोग आए और 400 रुपया में रिजर्व कर ले गए। अभी दस कदम आगे बढ़े ही थी कि पानी पीने के लिए एक दुकान के पास ऑटो रोकवाया। चालक सहित सभी पानी पीने चले गए। इसी दौरान ऑटो लेकर बदमाश भाग गए। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। चालक के परिचितों ने ही ऐसा काम किया होगा, जिसकी जानकारी मंगाई जा रही है। बरांव के ...