उन्नाव, अगस्त 10 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रविवार को करीब एक घंटे की झमाझम बारिश ने निर्माण और जल निकासी की खामियों की एक बार फिर पोल खोल दी। सड़क किनारे कई स्थानों पर पानी लबालब भर गया। ड्रेनेज के लिए बनाए गए होल भी पानी की निकासी में नाकाफी साबित हुए। किलोमीटर 30.9, 30.6, 47.2 और 48.2, पर जलभराव इतना अधिक रहा कि तेज रफ्तार ट्रकों के गुजरने पर पानी कई फीट ऊपर तक उछलता रहा। उधर, एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यातायात व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही। किलोमीटर 29.9 से 30.7 किमी तक तीनों लेन बंद कर डायवर्जन किया गया है। बारिश के बीच भी वाहन इस जोखिम भरे रांग साइड से निकलते रहे। सबसे गंभीर स्थिति यह रही कि जिस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और नियम तोड़ने वालों के ...