पानी न बिजली कैसे तैयार हो नर्सरी
गंगापार, जून 9 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धान की नर्सरी डालने का इस समय पीक समय चल रहा है। लेकिन इलाके में फैली नहरों में पानी नदारद है। और पिछले दिनों आई आंधी तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित करके रख दिया है। आज भी समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह इलाके की बीकर पंप कैनाल,नैनी रजबहा आदि नहरों में भी पानी नहीं है। जिससे नर्सरी का काम पिछड़ रहा है।बिगहिया गांव के किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नहरों में पानी नहीं है और न ही समय से बिजली मिल पा रही है जिसके कारण निजी पंप भी नहीं चल पा रहे हैं और धान की नर्सरी डालने में किसानों को भारी समस्या हो रही है। यह भी पढ़ें- नलकूपों की हालत बदहाल, कैसे हो खेतों की सिंचाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.