गाजीपुर, नवम्बर 13 -- जमानियां। मुहम्मदपुर गांव के राजभर बस्ती से लेकर डेरा तक पानी निकासी की गंभीर समस्या का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार, लेखपाल तौकीर हसन और मंतोष कुमार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अवरोध हटवाकर पानी के बहाव को सुचारू किया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि यह समस्या ग्रामीणों के लिए लंबित थी और अब इसका समाधान कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि भविष्य में पानी निकासी में कोई भी अवरोध डालेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.