रामपुर, अप्रैल 25 -- चौकी क्षेत्र के गांव सेमरा रहमतगंज में पानी निकासी को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पलायन की चेतावनी दे दी है। ग्रामीणों ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। गांव रहमतगंज निवासी जयप्रकाश मौर्य, भूपकुंवर मौर्य और मोरसिंह मौर्य आदि का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बंद कर दी है, जिससे उनके परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी बाधित होने से घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बन रही है।पीड़ित यह भी पढ़ें- सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी ग्राम प्रधान और सचिव की मौज...