गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर के बांसगांव कस्बा निवासी 38 वर्षीय अग्निवेश सिंह (पत्रकार) की शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पानी निकासी के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाली में पाइप डालकर पानी निकासी को लेकर अग्निवेश सिंह का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। यह भी पढ़ें- BSP MLA उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी आयकर टीमें डटीं यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई गंभीर रूप से घायल अग्निवेश को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। श...