सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र। नाली निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को पीड़ित लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर शीघ्र नाली निर्माण कराये जाने की मांग की। पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि उनके दादा कन्हई पुत्र स्व. निरू के नाम से खतौनी जमीन ग्राम-करकी, परगना बड़हर, तहसील राबर्ट्सगंज, के नाम से है, जो खेती-बारी वाली भूमि है। बताया कि मेरे दादा दादा के जमीन के बीचो-बीच उत्तर से दक्षिण सरकारी पुलिया बना है, जो सरकारी नहर से नाली का पानी क्रास करता है। हमेशा जमीन के दक्षिण पक्की सड़क पर बनी पुलिया से जाता है। सड़क के दक्षिण के दर्जनों काश्तकारों के माध्यम से जबरन सरकारी नाली व पाइप जाम कर दिए, जिससे नहर का पानी 10 जनवरी को पानी पूरे खेत में 4 फिट ऊँचा भर जा रहा है। इससे खेती खराब हो रही है और काफी नुकसान उठाना पड़ रहा...