कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा मटेहना में सड़क पर जलभराव की लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई थी। आखिरकार ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी निकासी के लिए जेसीबी से नाला खुदवाना शुरू कर दिया। मटेहना गांव के चरन सिंह, रामसेवक ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क पर हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती थी। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसको लेकर कई बार अधिकारियों और ग्राम प्रधान से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दिनों आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब ग्राम पंचायत ने पानी निकासी की व्यवस्था को नाला खुदवाना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से यह कार्य कराया ज...