हरदोई, जून 13 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के इटिहापुरवा गांव में पानी निकासी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गएÜ इनमें कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी चल्लान ने आरोप लगाया कि गांव के ही उत्तम यादव, रामप्रकाश, संतोष, पंकज और रमाकांत उनके घर का पानी निकास रोक रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी आए दिन गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। शनिवार को सभी आरोपित एकजुट होकर उसके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं के भी घायल होने की बात कही गई है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी द...