बलिया, फरवरी 3 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भांड़ में नाले के पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। गांव का गंदा पानी मुख्य सड़क के किनारे गड्ढे में इकट्ठा हो रहा है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाले के गंदे पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से पानी एक ही स्थान पर ठहर गया है। जिस जगह गंदा पानी जमा हो रहा है, वह निजी भूमि है। भविष्य में यदि वहां मकान निर्माण हो गया तो जल निकासी पूरी तरह बाधित हो जाएगी, जिससे समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक रोगों का प्रसार और ग्रामीणों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचा...