मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जलजमाव की भयावहता को देखते हुए हालात संभालने के लिए निगम के 500 कर्मियों को लगाया गया है ताकि तेजी से पानी निकासी हो सके। अबतक छह स्थानों पर पंप सेट लगाकर पानी निकाले जा रहे हैं। इनमें चंदवारा, बटलर, कंपनीबाग, कटही पुल, बीएमपी 6 व कमरा मोहल्ला शामिल हैं। देर रात तक नगर आयुक्त विक्रम विरकर, एसडीओ (पूर्वी), सिटी मैनेजर के साथ ही अन्य अधिकारियों की टीम विभिन्न इलाकों का जायजा लेती रही। निगम के मुताबिक वार्ड पार्षदों के संपर्क में रहकर जलजमाव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। बयान हमारी टीमें लगातार जल निकासी और सफाई अभियान में लगी हैं। लोगों से अपील है कि नाले या सड़क पर कचरा न फेंके और सफाई में निगम का साथ दें। - विक्रम विरकर, नगर आयुक्त बयान सभी पार्षदों से लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.