संभल, मार्च 30 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी कालीचरन ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी श्यामवती के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव का युवक व उसकी पत्नी पानी निकासी को लेकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कालीचरन और उसकी पत्नी घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दो लोगों को रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में भूरे व अनिता के ख़ुलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...