हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड 36 जवाहर ज्योति प्रथम के लोगों ने बुधवार को पनचक्की चौराहे पर अभियंताओं का घेराव कर दिया। आरोप है कि कई माह से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग समाधान नहीं कर रहा है। पनचक्की चौराहे से सटी कॉलोनियों में पिछले कई महीनों से लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र में पहुंचे कनिष्ठ अभियंता सोहन सिंह को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका घेराव कर कहा कि विभाग में लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है, लेकिन समाधान तो दूर, अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या को लेकर पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया धरना इससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बताया गया कि गर्मी बढ़ने के साथ...