रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य बाजार क्षेत्र में दुकान के सामने पानी डालने को लेकर दो व्यापारियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुरानी इलाहाबाद बैंक गली निवासी कृष्ण कुमार गोस्वामी ने तहरीर में बताया कि उनकी मुख्य बाजार में केके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। उनका आरोप है कि दुकान पर एसी, फ्रिज और अन्य सामान आने के दौरान पड़ोसी दुकानदार पंकज ग्रोवर ने सामान पर पानी डाल दिया। विरोध करने पर पंकज ग्रोवर अपने बेटे रौनक ग्रोवर और अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में घुस आए तथा उनके पुत्र मनीष गोस्वामी और शिवम गोस्वामी के साथ मार...