गोरखपुर, मार्च 22 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मछलीगांव में जमीन पर पानी डालने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला और उसके परिवार पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मछलीगांव निवासी काजल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी जमीन में पानी डाल रही थीं, तभी पानी बहकर पड़ोसी बहरैची के खेत में चला गया। इसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर बहरैची, उसकी पत्नी नर्वदी और पुत्र महेश व किशन ने हमला कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...