पानी टंकी में लगे सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास
गंगापार, जून 7 -- करछना थाना क्षेत्र के महोरी रीवा ग्राम सभा में अज्ञात चोरों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी पानी टंकी को निशाना बनाते हुए उसमें लगे सोलर पैनल की चोरी का प्रयास किया। ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल ने बताया कि शनिवार रात चोर सोलर पैनल खोलकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल न होने पर उसे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी रविवार को होने पर ग्राम प्रधान ने डायल 112 और करछना थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने से पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.