सुपौल, जून 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 360 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई लालगंज गांव स्थित पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। यह भी पढ़ें- 37 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गए जेलगिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि ऑटो से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। ऑटो में रखी पानी की टंकी के अंदर से 360 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। वाहन में पानी के जार भी रखे गए थे, ताकि यह पानी सप्लाई करने वाला ऑटो प्रतीत हो। पुलिस ने मौके से राघोपु...