गंगापार, जून 17 -- विकराल धूप और गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों को पेयजल की सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गांव में लगे अधिकांश हैंड पम्पों ने जल स्तर नीचे चले जाने से पानी देना बंद कर दिया हैं। वही ऐसे भी हैंड पंप है जो मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हुए हैं। जिसमें जिम्मेदारों की अनभिज्ञता सामने दिखाई दे रही है।

जल जीवन मिशन मेजा के ग्राम पंचायत कौहट में बारह वर्षों पूर्व जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों से अधिक के लागत से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया। जिससे कि, क्षेत्र के कोटर, रेंगा, बड्डिहा, लोहरा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा मिल सके पर ऐसा हो नहीं सका। आज यह टंकी आधा दर्जन गांवों की तो बात दूर जिस गांव में स्थापित की गई है उस गांव के भी पानी की समस्या को खत्म नहीं कर पा रही है। बनी पेयजल सप्ल...