पानी टंकी पर लगे सोलर पैनल के केबल चोरी, जलापूर्ति ठप
गंगापार, मई 22 -- जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी पर लगे सोलर पैनल के केबल चोर काट ले गए, जिससे लगभग 200 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। मामले की शिकायत पंप आपरेटर ने मऊआइमा थाने में दी है। मऊआइमा के चकश्याम में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पानी की टंकी से आसपास के लगभग 200 घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। 21 मई की रात करीब 9:30 बजे तक पंप सुचारु रूप से चल रहा था, लेकिन 22 मई की सुबह करीब 10:05 बजे चकश्याम निवासी ऑपरेटर परवेज अहमद के पहुंचने पर पंप नहीं चला। जांच में पता चला कि सोलर पैनल के केबल काटकर चोरी कर लिए गए हैं।पंप न चलने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाने पर दी गई तहरीर में पुलिस से मामले में कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इसी पानी टंकी से कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.