हरदोई, फरवरी 2 -- हरदोई। नगर पालिका के जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग पानी टंकी परिसर में कूड़ा-करकट और मरे जानवर डाल कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बावन चुंगी लोनार बस ड्डा के पास बनी पानी टंकी के परिसर को गार्बेज डंपिंग ग्राउंड बनाने से आसपास के इलाके में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी जावेद खान व अन्य मोहल्लावासियों ने बताया कि पानी टंकी परिसर को कूड़ा निस्तारण स्थल बना दिया गया है. यहां नियमित रूप से घरेलू कचरा, प्लास्टिक और मरे हुए जानवर फेंके जा रहे हैं। तेज दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगो. का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं मच्छर व आवारा जानवरों की संख्या भी बढ़ रही है. मोहल्लेवासियों का कहना है कि गंदगी और मृत पशुओं के पड़े रहने से जल स्रोत दूषित होने की आशंका है. इससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। कई ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.