श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कलां के मजरा गंगापुर में गुणवत्ता विहीन पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवपाल वर्मा ने उच्च अधिकारियो से मिलकर मामले की शिकायत की है। आरोप है कि पानी टंकी से गांव के मजरा अकार, तिघरवा, गंगापुर, संकल्पा, खमरिया, मलंगगांव आदि गांव में जलापूर्ति होनी है। ठेकेदार फर्श निर्माण में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर आधी इंच गिट्टी की ढलाई कर दिया है। वहीं बाउंड्रीवल निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया गया है। लोगों ने जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...