बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के बेझा गांव निवासी इन्द्रेश कुमार यादव पचासा गांव पानी टंकी पर गार्ड है। दो दिसम्बर को रात गया प्रसाद व मौजी लाल पानी टंकी आकर स्टोर रूम की चाभी मांगे। गार्ड इन्द्रेश के मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...