कन्नौज, अप्रैल 17 -- विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुबरियापुर के पृथ्वीपुर गांव समेत आस-पास के मजरों में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी खराब हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा था, जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी। ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने बताया कि टंकी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था और मोटर का स्टार्टर भी जल गया था, जिसके चलते पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी, लेकिन शुरुआत में इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय ठेकेदार ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे समस्या लंबे समय तक बनी रही। हालांकि बाद में बिजली ...