पानी जमा होने से धान की फसल को हो सकती है क्षति
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- परिहार। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से निकलकर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मरहा-हरदी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बाद बाढ़ का पानी अधिकांश इलाकों से निकल गया है। हालांकि पानी उतरने के साथ ही अब बाढ़ से हुए नुकसान की तस्वीर सामने आने लगी है। लंबे समय तक जलजमाव रहने से कई गांवों के खेतों में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। परवाहा-लालबंदी मुख्य पथ पर लहुरिया मदरसा के समीप सड़क पर चढ़ा पानी समाप्त होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है। सड़क से पानी हटने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन खेतों में जमा पानी और अत्यधिक नमी किसानों के लिए नई परेशानी बन गई है। क्षेत्र के मझौरा, भिसबा, लहुरिया, बारा, खुरसाहा, जगदर, महुआवा और फुलहट्टा समेत कई गांवों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.