मऊ, मार्च 10 -- घोसी। नगर से सटे जमालपुर मिर्जापुर गांव में ट्यूबवेल से पानी चलाने के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना के 18 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज किया है। जमालपुर मिर्जापुर गांव निवासी तेज बहादुर यादव को 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्यूबवेल से पानी चलाने के विवाद को लेकर गांव की ही प्रभावती देवी एवं शिवपाल यादव ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पिड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...