बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के कृष्णा भगौती निवासी उमाशंकर ने तहरीर देकर बताया है कि उनके घर के बगल में मकान का निर्माण हो रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान अधिक पानी गिराने से उनके मकान को ही क्षति पहुंचने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर गत 21 अप्रैल को दिन में विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के आरोपित चंद्रप्रकाश, नवनीत और नवीन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सड़क पर गड्ढा बनाकर रोका रास्ता, विरोध करने पर पिटाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...