बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी कामता पाल पुत्र बाला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीते दिवस रास्ते में पानी गिराने को लेकर मेरे परिवार के रामनारायण पुत्र पुन्ना, मझली पत्नी पुन्ना, गुड्डो पत्नी रामनारायण, लीला पुत्री पुन्ना, रामनारायण का भांजा सत्तू ग्राम महारानी थाना नरैनी पानी गिराने की बात को लेकर सभी अपने हाथों में लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर मेरे घर में हमला बोल दिया। मारने-पीटने लगे, घर में घुसकर पिता, मां, पनी, बहन, बच्चों को मारापीटा, गाली-गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...