गिरडीह, मार्च 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। पानी की खरीदारी कर बगोदर में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का संचालन किया जा रहा है।‌ पानी की खरीदारी में संचालक को प्रति दिन 70 से 80 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं और यह सिलसिला महीनों से जारी है। इसमें सबसे बड़ी बात तो यह भी है कि दाल-भात योजना केंद्र के सामने ही पानी टंकी है। सौर ऊर्जा से टंकी में पानी भरता था और उस पानी से न सिर्फ दाल-भात केंद्र का संचालन होता था बल्कि वाहनों के ड्राइवर, दुकानदार, यात्री एवं राहगीर भी उस पानी से अपनी प्यास बुझाते थे लेकिन उक्त पानी टंकी महीनों से शोभा की वस्तु बन गई है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण पानी टंकी की सिस्टम खराब हो गई है। बता दें कि बगोदर के ह्रदयस्थल के रूप में शुमार बगोदर बस स्टैंड परिसर स्थित पानी टंकी का यह हाल है तब ग्रामीण इलाकों के हाल का सहज ही अंदाजा लगाया ...