पानी क्यों छोड़ें, जब... थलपति विजय को बड़ी टेंशन देने के मूड में कर्नाटक CM शिवकुमार
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Cauvery water dispute: तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच दशकों पुराना कावेरी जल विवाद नए नवेले मुख्यमंत्री विजय के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान ने भी उनकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक को डीके शिवकुमार ने यह कहकर रद्द कर दिया कि 'अभी सही समय नहीं है।' इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब कर्नाटक कावेरी का पानी रोक सकता है, तो वह उसे तमिलनाडु को क्यों दें? कर्नाटक के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने तमिलनाडु के लिए पानी जारी करने का निर्देश दिया है। इसके विरोध में प्रो कन्नड़ समर्थक समूहों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.