रुडकी, मार्च 16 -- भगवानपुर, संवाददाता। बनारसी में दो पक्षों में पानी के पाइप लगाने को लेकर चले आ रहे विवाद में गत दो दिन पूर्व फिर से विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट किये जाने व जान से मारने की धमकी दी जाने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव बिनारसी में 25 फरवरी को दो पक्षों के बीच घरेलू पानी की निकासी को लेकर लगये जाने वाले पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच आपस मे विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुये थे। मामले में गांव के दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.