नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- राजस्थान के लिए पानी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में बड़ा समझौता हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में किशाऊ परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का सीधा फायदा राजस्थान को मिलेगा। परियोजना के तहत राजस्थान को 124 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी आवंटित किया जाएगा। इस पानी को यमुना जल परियोजना के तहत शेखावाटी क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना है।छह राज्यों के बीच हुआ एमओयू किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के एमओयू पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए। परियो...