लखीमपुरखीरी, जून 8 -- पलियाकलां/नौगवां। पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत बबौरा में हर घर जल योजना केवल कागजो पर सीमित दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत बबौरा के ग्रामीणों को लगभग पांच सालों से हैण्ड पंप का आर्सेनिक युक्त पानी पीना पड़ रहा है। जिससे परेशान ग्रामीणों नें प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्राम पंचायत बबौरा में ओवर हेड टैंक बने हैं पर ग्रामीणों को शुद्ध पानी नही मिल पा रहा है। ग्रामीण रामभक्त ने बताया की त्रिलोकपुर के ग्रामीण पिछले पांच साल से हैण्ड पंप का आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि दूर जाकर ग्राम पंचायत से टंकी का पानी भर कर लाते हैं, यहा पिछले पांच सालों से पानी नहीं मिल रहा। यह भी पढ़ें- पानी को तरस रहे ग्रामीणों नें किया प्रदर्शन यहां टंकी के अन्दर न तो मोटर का पता है न इस्टाटर का, जब ग्रामीणों उच्च अधिका...