महोबा, जून 5 -- कबरई। पत्थर उद्योग नगरी में वर्षों से पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। 21 करोड़ फुंकने के बाद भी लोग पानी के लिए मशक्कत कर रहे है। नगर पंचायत के द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति करा लोगों को पानी मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। टैंकर पहुंचतें ही लोगों में पानी के लिए मारामारी मचने लगती है। बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान हो रहे है। कबरई में पानी की समस्या एक दशक पुरानी है। 26 मई 2020 को पानी की समस्या के निजात के लिए 21 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन पेयजल परियोजना का शिलान्यास सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने करते हुए परियोजना के कार्य की शुरुआत कराई गई थी। यह भी पढ़ें- पानी के संकट से जूझ रहे कबरई के वाशिंदे मगर इसके बाद भी राजीव नगर, इंदिरा नगर सहित आठ वार्डो में पानी के लिए...