प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा। हथिगवां के गौशनगर निवासी स्वामीनाथ की 35 वर्षीय पत्नी रीता ने पुलिस को तहरीर दी। पांच अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे खेत में पानी लगाने के विवाद को गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और उसे लाठी-डंडे से मारने लगे। उसकी चीख सुनकर उसके बेटे अप्रित और अनुज बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनको भी मारा पीटा। पुलिस ने पीड़िता रीता देवी की तहरीर पर संतराम, पिंकी, किरन, काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...