प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर लरु गांव निनासी तारा देवी पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर ने आरसीसी सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए पाइप डाल दिया था। उसी को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग 19 जून की सुबह 8 बजे उसके घर पहुंचे। गालियां देते हुए उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, अखिलेश उर्फ नन्हें व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...