औरैया, दिसम्बर 8 -- वैसोली गांव में खेत में पानी देने के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है, जब पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ने पर फायरिंग की नौबत आ गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना के अनुसार, वैसोली निवासी विकास राठौर पुत्र स्व. अमर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे उनका भाई उदय प्रताप उर्फ बब्लू घर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी जितेंद्र उर्फ मोनू चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान समर के पानी न देने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान बब्लू ने हाथ उठाकर खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे गोली उसके हाथ में लग गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा तत्काल मौके पर प...