फिरोजाबाद, मार्च 15 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव में खेत पर पानी भर रहे दंपति पर परिवार के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राकेश पुत्र हवलदार निवासी वाजिदपुर थाना नगला खंगर ने मुकदमा दर्ज कराया कि 13 मार्च की शाम खेत पर पानी भरने को लेकर परिवार के ही श्री निवास पुत्र हवलदार सिंह, मंजू देवी पत्नी श्री निवास ने गाली गलौज पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने और पत्नी कुशमा देवी ने विरोध किया तो परिजनों ने दंपति पर लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे दंपति घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.