रांची, जून 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के घनी आबादी वाले इलाके चर्च रोड और डॉ. फतेउल्लाह लेन समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की अनियमित आपूर्ति और लो-प्रेशर (कम दबाव) से परेशान लोगों ने गुरुवार दोपहर एक बजे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। पानी की किल्लत से नाराज पुरुषों, बच्चों और हाथों में बाल्टी व जार थामी महिलाओं ने मेन रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया भवन के सामने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के चलते मेन रोड के दोनों छोर, चर्च रोड व डॉ. फतेउल्लाह लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रसोईघर तक का काम प्रभावित

पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई सड़क जाम की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी आनन-फानन में म...