पानी के लिए बस्ताकोला ओसीपी में हंगामा, 6 घंटे कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप
धनबाद, मई 23 -- झरिया, प्रतिनिधि। पानी के गंभीर संकट से आक्रोशित बस्ताकोला क्षेत्र के भेड़ाकाटा और बंगाली कोठी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बस्ताकोला ओसीपी के समीप ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को छह घंटे तक जाम रखा। इस चक्का जाम से बीएनआर और बोरागढ़ साइडिंग के बीच कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी में करीब दो हजार की आबादी के लिए मात्र एक पिट वॉटर कनेक्शन है, जिससे कई दिनों से जलापूर्ति बंद है। प्रबंधन ने पास की जोरिया को भी भर दिया है, जिससे संकट और गहरा गया। यह भी पढ़ें- जेसीएसी सदस्यों ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौरा सूचना मिलते ही बस्ताकोला कोलियरी पीओ के निर्देश पर फोरमैन इंचार्ज गुलाम अनवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.