उरई, मार्च 8 -- उरई। रमजान के साथ गर्मी शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में चार दिनों से वार्ड 34 का ट्यूबवेल फेल होने से करीब 2000 लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान द्वारा टैंकर भेजे जा रहे हैं जो आबादी को देखते हुए नाकाफी साबित हो रहे हैं। जबकि, नए ट्यूबबेल के लिए बोरिंग का काम भी शुरू हो चुका है। जल संस्थान अधिकारियों द्वारा जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। उरई शहर के सदनपुरी, बल्लभनगर, दढ़वा और कबीर नगर मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। मोहल्ले का मुख्य ट्यूबवेल फेल हो जाने के कारण चारों मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इससे करीब दो हज़ार की आबादी प्रभावित हो रही है और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थान...