चक्रधरपुर, मई 13 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पश्चिमी पंचायत अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पुराना पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सोलर संचालित जलमीनार पिछले चार महीनों से सफेद हाथी बना हुआ है। जलमीनार के खराब होने से स्थानीय निवासियों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में लगभग 30 परिवारों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर लोग

पानी के लिए भटकना ​स्थानीय लोगों ने बताया कि जलमीनार बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में करीब 200 मीटर दूर पैदल जाना पड़ता है। इस जलमीनार पर न केवल पुराना पोस्ट ऑफिस रोड, बल्कि थाना चौक के समीप रहने वाले कई ग्रामीण भी आश्रित थे। चार महीने बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे म...