वाराणसी, जून 26 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। हरिहरपुर-गोविंदपुर में पेयजल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पानी टंकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पानी टंकी शोपीस बनी हुई है। भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत 16 जून 2024 को पानी टंकी का निर्माण पूरा करके बोर्ड लगा दिया गया था। दो साल बाद भी घरों में पाइप तक नहीं बिछाया गया। अन्नपूर्णा, मीना, रीता, उर्मिला, अनीता, मुन्नी आदि ने कहा कि पड़ोसियों से पानी मांगने में संकोच होता है। लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी ने कार्य पूर्ण का बोर्ड लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पानी टंकी के उद्घाटन पर हमलोगों को हलुआ पूड़ी बंटा लेकिन अब तक सप्लाई शुरू नहीं हुई है। पिछले शुक्रवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन भी...