मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पानी के बोतल की कीमत मांगने पर पिता-पुत्र को गोली मारने के सनसनीखेज मामले में न्यायालय ने मंगलवार को चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। यह फैसला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा रोड, बेलन बाजार में वर्ष- 2022 में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून 2022 की रात लगभग 9:45 बजे वीणा देवी के किराना दुकान पर उनका पुत्र विकास कुमार उर्फ सिद्धू दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान घोषीटोला निवासी चार युवक दुकान पर पहुंचे और पानी का बोतल लिया। जब सिद्धू ने बोतल के 20 रुपये मांगे, तो अभियुक्तों ने खुद को इलाके का रंगदार बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अभियुक्तों ने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से विकास कुमार उर्फ सिद्धू तथा उनके पिता ...